फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: घर से बाहर पानी लेने गई बालिका, कुएं में कपड़े उतराते देख मच गया हड़कंप

Mon, 25 Nov 2019 04:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के लालगंज मे सोमवार की अलसुबह पानी लेने गई लड़की की कुएं मे गिरने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अजोरी(14)पुत्री धरमू जायसवाल निवासी खैरटिया थाना ओबरा अपने ननिहाल नाना मोलन जायसवाल के घर आई थी। सोमवार सुबह तकरीबन पांच बजे नाना का हैडपम्प खराब हो जाने के कारण पास के कुएं मे पानी लेने के लिए चली गई।

इस दौरान वह कुएं से पानी निकाल रही थी। रस्सी छोटी होने कारण वह झुक कर पानी निकालने की कोशिश कर रही थी कि अचानक बालिका अनियंत्रित होकर कुएं मे गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों को लड़की के बारे में तब पता चला जब वह काफी देर तक पानी लेकर घर वापस नहीं आई। आसपास में खोजबीन किए जाने पर वह कुएं के पास पहुंचे और कुएं मे बालिका के कपड़े उतराते देखे। इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने कुएं तलाशी ली तो उसमें से बालिका का शव निकला। इससे परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कानूनी कार्यवाही के ही मृतक नाबालिग बालिका का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें