पुलिसकर्मी को सैल्यूट करती बच्ची।
- फोटो : अमर उजाला।
सब कुछ कमरे में बंद है फिर भी कोरोना से जारी जंग है। पुलिस के जवानों को सड़क पर देखकर अपने पापा के साथ निकली बच्ची ने उन्हें सैल्यूट करने की जिद करते हुए उक्त सवाल दोहराया।
पापा ने अपने मासूम बच्ची की जिद को पूरा करने के लिए लहरतारा चौकी इंचार्ज अजय यादव से मिलवाया। बच्ची खुशी ने उन्हें देखते ही सैल्यूट किया तो चौकी इंचार्ज ने मासूम बच्ची का जवाब भी उसी के अंदाज में सैल्यूट कर किया।
लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को देखकर बच्ची ने सैल्यूट किया तो बदले में पुलिसकर्मी ने भी बच्ची के सम्मान का जवाब सलूट करके ही दिया। बच्ची ने बताया कि देश में बनारस में कोरोना वायरस के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए ड्यूटी निभा रहे हैं। इन लोगों को हमें सलाम करना चाहिए। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर चर्चा बन गई है।