फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड से बात कर रही थी तो मां-बाप ने डांटा, आग लगाकर दे दी जान

Sat, 02 Sep 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
परिवार वालों की तहरीर पर युवक गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
चंदौली जिले के कंदवा क्षेत्र के एक गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध एक किशोरी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहुंची डायल 100  पुलिस ने परिवार के लोगों संग किशोरी को इलाज के लिए नवीन प्राथमिक केंद्र सैयदराजा भेजा।
विज्ञापन


हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जाता है। परिवार के लोगों ने शुक्रवार को प्रेमी युवक के खिलाफ कंदवा थाने में तहरीर दी।

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कुलदीप कुकरेली ने बताया कि परिवार वालों की तहरीर पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।   थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का विकास यादव नामक युवक से एक वर्ष से प्रेम चल रहा था।
विज्ञापन


गुरुवार की देर शाम किशोरी के परिवार वालों ने उसे युवक से बात करते देख डांटा तो किशोरी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। किशोरी की देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें