फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस को स्मार्ट बस स्टॉप की सौगात: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किया लोकार्पण, बोले- पीएम मोदी ने दिया था सुझाव

Mon, 14 Nov 2022 04:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सिगरा स्टेडियम के पास सौर ऊर्जा से संचालित स्मार्ट बस स्टॉप का लोकार्पण प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किया। 
विज्ञापन
स्मार्ट बस स्टॉप का ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किया लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी वाराणसी को पहले स्मार्ट बस स्टॉप की सौगात मिली है। सोमवार को सिगरा स्थित स्मार्ट बस स्टॉप का लोकार्पण प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि स्मार्ट बस स्टॉप का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है। उनके दिशानिर्देश में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड द्वारा सीएसआर पहल के तहत यह काम हुआ।

विज्ञापन


इस प्रयास से न सिर्फ वाराणसी में परिवहन का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा बल्कि स्मार्ट मोबिलिटी को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट बस स्टॉप का सुझाव पीएम मोदी ने ही दिया था। 
सिगरा स्टेडियम के गेट नंबर एक के बगल में लोकार्पित स्मार्ट बस स्टॉप सौर ऊर्जा से संचालित है। 

वाराणसी में बढ़ेगी स्मार्ट बस स्टॉप की संख्या

इसमें यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। मोबाइल चार्जिंग की सुविधा के साथ ही कैमरा और लाइट भी लगी है। एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 बस का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। मंत्री ने कहा कि ऐसे बस स्टॉपेज और खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम स्वच्छ भारत की तरफ एक प्रयास है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें