फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गैंगस्टर मामले में सांसद अतुल राय ने किया समर्पण, गए जेल, जान काे खतरा; कोर्ट ने दिया ये आदेश

Mon, 27 May 2024 10:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: लखनऊ के हजरतगंज थाने में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने सहित अन्य आरोपों में मिली अंतरिम जमानत को उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने निरस्त कर अतुल राय को दस दिनों में कोर्ट में समर्पण करने का आदेश दिया था। उसकी अवधि सोमवार को समाप्त हो रही थी। इसी आदेश के अनुपालन में घोसी सांसद ने कोर्ट के समक्ष अधिवक्ताओं के साथ पेश होकर समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट का मामला। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कैंट थाने में गैंगस्टर एक्ट के मामले में सोमवार को घोसी सांसद अतुल राय प्रभारी विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अजय कुमार द्वितीय की अदालत में पेश हुए। 

विज्ञापन


अदालत में सांसद के जमानतदार हाथी बाजार, जंसा निवासी ताड़केश्वर की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह निजी कार्य से कुछ वर्षों के लिए बाहर जा रहे हैं। ऐसे में आरोपी अतुल राय की जमानत से मुक्त होना चाहते हैं। अदालत ने जमानतदार के प्रार्थनापत्र पर सुनवाई कर उसे मंजूर कर लिया। साथ ही घोसी सांसद को न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया गया।

समर्पण के बाद सांसद अतुल राय ने प्रार्थना पत्र में कहा कि स्वास्थ्य कारणों और जीवन पर खतरे को देख उन्हें शिवपुर स्थित केंद्रीय कारागार में निरुद्ध किया जाए। अदालत ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए जिला कारागार के अधीक्षक को तत्काल आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया। आख्या का अवलोकन करने के बाद अदालत ने घोसी सांसद को शिवपुर स्थित केंद्रीय कारागार में रखने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें