फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार की रात नगर के एक कटरा में आयोजित हुआ। उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलाकांत पांडेय ने 21 पदाधिकारियों और 21 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने कहा कि समाज में व्यापारियों से बड़ा पूजनीय कोई नहीं है। व्यापारी ही समाज को चलाता है। राजनीति ने बाजारों में व्यापारियों को बांट दिया है। इसलिए व्यापारी एकजुट रहें और अपनी ताकत को समझें। आप एकजुट रहेंगे तभी समाज को लेकर चलेंगे। उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के मान, सम्मान एवं रक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहता है। विशिष्ट अतिथि सुभाष अग्रहरी ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा कार्य करता है। व्यापारी कभी भी अपने को कमजोर नहीं समझें एकजुटता में ही ताकत है। वाराणसी के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण श्रीवास्तव ने एकजुट होकर कार्य करने को कहा। जिलाध्यक्ष विजयशंकर वर्मा ने कहा कि मनमुटाव दूर कर व्यापारी कार्य करें और एकजुटता का परिचय दे। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष गोपाल वर्मा, उपाध्यक्ष असलम खां, अजित गुप्ता, संजय राय, प्रशांत, महामंत्री दिनेश अकेला और वसीम राईन, मंत्री मनोज वर्मा, राजू, जुनैद खां, वसीम राईन, संगठन मंत्री विकास चौबे, शंभू यादव, राकेश और अरविंद वर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, आय व्यय निरीक्षक विकास अग्रहरी, मीडिया प्रभारी सौरभ शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, सूचना मंत्री उपेंद्र वर्मा और बंटी तथा 21 सदस्यों ने शपथ ली। इससे पहले नगर अध्यक्ष गोपाल वर्मा ने अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कैलाश वर्मा, नवीन वर्मा, अलीशेर राईन, सोनू गुप्ता, शमशाद राईन, विनोद वर्मा, विरेंद्र शर्मा, सरदार मंजीत सिंह, अरविंद जायसवाल आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामशंकर फौजी और संचालन दिनेश प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें