घटना की सूचना मिलते ही जमानिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की मौत कुएं में गिरने से हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की आवश्यक छानबीन कर रही है।
परिजनों के मुताबिक, संतोष चार भाइयों में सबसे बड़ा था और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता विक्रमा और अन्य भाई भी मजदूरी करते हैं। करीब दस वर्ष पहले संतोष की शादी अदसड़ गांव निवासी रेखा से हुई थी।
संतोष की मौत से पत्नी रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके नौ वर्षीय बेटे अंकुश और छह वर्षीय अर्जुन के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार की आजीविका चलाने वाले संतोष की अचानक मौत से परिजनों के सामने दुख के साथ-साथ भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है। वहीं, घटना के बाद राजपुर गांव में शोक का माहौल है।