फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एसओजी और पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

Sun, 11 Dec 2022 01:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर पकड़ को लेकर नगसर पुलिस टीम रात में भ्रमण कर रही थी। वहीं नगसर रेलवे क्रॉसिंग के पास बैरिकेडिंग करके चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार तेज गति से आता दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात रकसहा मोड़ पर मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी शातिर बदमाश को धर दबोचा। गोली शातिर के पैर में लगी, इलाज अस्पताल में चल रहा है। गैर जनपद के शातिर बदमाश के पास से एक तमंचा, तीन खोखा और एक बाइक बरामद हुआ। देर रात घटना स्थल पर पहुंचे एसपी ओमवीर सिंह ने मातहतों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर पकड़ को लेकर नगसर पुलिस टीम रात में भ्रमण कर रही थी। वहीं नगसर रेलवे क्रॉसिंग के पास बैरिकेडिंग करके चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार तेज गति से आता दिखाई पड़ा। उसे चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया गया तो उसके द्वारा रफ्तार बढ़ाकर पुलिस को गाली देते हुए जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया गया। बाइक सवार दिलदारनगर की तरफ भागने लगा। थानाध्यक्ष नगसर द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए बदमाश का पीछा शुरू कर दिया गया। सूचना पर दिलदारनगर पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त रूप से रकसहा मोड़ पर बदमाश की घेराबंदी की। अपने को घिरा हुआ देखकर बदमाश के द्वारा पुलिस टीम पर पुनः फायर कर दिया गया। बदमाश की फायरिंग के जवाब में पुलिस टीम द्वारा की गई फायरिंग से शातिर बदमाश जितेंद्र कुमार के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्राथमिक पूछताछ से शातिर ने अपना नाम जितेंद्र कुमार निवासी गरथहां थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी बताया। वांछित दिलदारनगर थाने का 25000 रुपये का इनामी है। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में जांच और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें