फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ग्रामसभा की जमीन पर से जेसीबी से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व टीम ने रेवतीपुर गांव के दक्षिण टोला स्थित ग्रामसभा की जमीन पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस टीम तैनात रही।
विज्ञापन

रेवतीपुर गांव के दक्षिण टोला में बीते 25 वर्षों से ग्राम सभा की 0.300 हेक्टेयर (करीब 12 मंडा) भूमि पर कच्चा निर्माण, विभिन्न फसलें बोईं गईं थीं। डीएम के निर्देश पर सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में ग्राम प्रधान और राजस्व कर्मी जेसीबी लेकर पहुंचे। टीम ने जेसीबी से ईंट की कच्ची दीवार को ध्वस्त कराकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों को चेताया कि ग्राम सभा की जमीन पर किसी तरह से कब्जे की दोबारा कोशिश की गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अनुसार कुछ दिनों पूर्व समक्ष न्यायालय के द्वारा जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

लेकिन आदेश का पालन होता न देख न्यायालय ने प्रशासन को जमीन से अतिक्रमण हटाने के साथ ही हर्जाना वसूलने का आदेश जारी किया था। इधर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस टीम तैनात थी। सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी हैं। इस दौरान रेवतीपुर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, राजस्व निरीक्षक राकेश राय, लेखपाल अखिलानंद तिवारी, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें