मौके पर जुटे ग्रामीण, नहीं बच सकी जान
हमले की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वृद्ध को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। शिवशंकर की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके दो बेटे हैं। इनमें एक बेटा बाहर रहकर निजी नौकरी करता है, जबकि बेचू गांव में ही रहते हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
छुट्टा पशुओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता
घटना के बाद ग्रामीणों में छुट्टा पशुओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि गांवों और सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं से आए दिन दुर्घटनाओं और हमलों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशालाओं में भेजने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।