फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: घाटवॉक का आठवां वार्षिकोत्सव 18 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय काशी घाटवॉक विश्वविद्यालय की ओर से होने वाली घाटवॉक का आठवां वार्षिकोत्सव 18 जनवरी को मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत रीवा घाट से होगी और समापन राजघाट पर होगा। इस दौरान विभिन्न घाटों पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

घाटवॉक के आयोजक व अंतरराष्ट्रीय काशी घाटवॉक विश्वविद्यालय प्रो. विजन नाथ मिश्र ने बताया कि 18 जनवरी को कार्यक्रम रीवा घाट से दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। इसमें प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, प्रो. राजेश्वर आचार्य, प्रो. विशंभरनाथ मिश्र, प्रो. संजय गुप्ता और प्रो. रजनीकांत शामिल होंगे। मानसरोवर घाट पर अपराह्न 2 बजे पर्यावरण एवं प्रौद्योगिकी संकाय की ओर से डिजिटल निर्भरता और लैंगिक विभेद कार्यक्रम होगा। इसके बाद दुर्गा घाट पर अपराह्न 3 बजे से संगीत एवं मंच कला संकाय की ओर से गायन और बांसुरी वादन प्रस्तुत किया जाएगा। सभी इन घाटों की पैदल यात्रा करेंगे। यात्रा शाम 4 बजे राजघाट पहुुंचेगी। इसके बाद यहां से बजड़े से तुलसीघाट वापस आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें