फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन कराएं मकानों का नामांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम में मकानों का नामांतरण घर बैठे कराया जा सकता है। नगर निगम की वेबसाइट nnvns.org.in पर प्रोफाइल बनाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। निर्विवाद प्रकरणों में ऑनलाइन आवेदन के बाद 45 कार्य दिवसों के भीतर निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने बताया कि स्व-कर निर्धारण में नए निर्माण या पुनर्निर्माण की स्थिति में भवन स्वामी को 60 दिनों के भीतर स्वयं निर्धारित प्रपत्र (फॉर्म-1) भरकर निगम में जमा करना होगा। क्षेत्रफल और संपत्ति के मूल्य के आधार पर शुल्क तय किया गया है। 1000 वर्ग फुट तक के लिए 1000 रुपये, 1001 से 2000 वर्ग फुट तक के लिए 2000 रुपये, 2001 से 3000 वर्ग फुट तक के लिए 3000 रुपये, तथा 3000 वर्ग फुट से अधिक होने पर 5000 रुपये शुल्क जमा करने होंगे।
शासन के निर्देश पर नगर निगम (निर्धारण सूची में संशोधन और परिवर्तन) उपविधि 2024 का नया ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे जल्द लागू किया जाएगा। रजिस्ट्री होने के तीन माह के भीतर आवेदन न करने पर विलंब शुल्क का प्रावधान है। यदि देरी छह माह से अधिक होती है तो निर्धारित शुल्क का आठ प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान करना होगा। मृत्यु के बाद म्यूटेशन होगा। यदि किसी संपत्ति स्वामी की मृत्यु हो जाती है तो उत्तराधिकारी को छह माह के भीतर इसकी सूचना नगर आयुक्त को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें