फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मार्च को काशी में होंगे जर्मनी के राष्ट्रपति, गंगा घाटों पर करेंगे नौकायन 

Tue, 20 Mar 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
german president - फोटो : twitter
विज्ञापन
जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर 22 मार्च को बनारस में अस्सी से दशाश्वमेध घाट तक नौकायन करेंगे। इस बाबत सोमवार को जर्मनी सरकार के अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन


जर्मनी के अधिकारियों ने दिन में डीएम योगेश्वर राम मिश्र के साथ बैठक भी की। जल्द ही जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया जा सकता है।

अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर दिन में करीब दस बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके साथ पचास सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। बाबतपुर से वह सीधे सारनाथ जाएंगे जहां वह धम्मेख स्तूप, संग्रहालय और महाबोधि मंदिर देखेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद वह ताज होटल में लंच करेंगे। इसके बाद अस्सी घाट जाएंगे जहां से वह बजड़े पर दशाश्वमेध घाट जाएंगे। यहां से वह बीएचयू में छात्रों से रूबरू होंगे। शाम को गंगा आरती देखने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। रात करीब आठ बजे वह बाबतपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में हुई बैठक 

frank walter steinmeier - फोटो : twitter
फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर के शहर आगमन और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला पुलिस और जर्मनी के अधिकारियों की बैठक मंगलवार को हुई। बुधवार को फोर्स की ब्रीफिंग और सुरक्षा व्यवस्था का ग्रैंड रिहर्सल होगा। जर्मनी के राष्ट्रपति 22 मार्च को बीएचयू, सारनाथ और दशाश्वमेध घाट जाएंगे।

उनकी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा गंगा में नौसेना के गोताखोर, जल पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल व एनडीआरएफ के जवान, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, एंटी सेबाटोज टीम और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट के जवान तैनात रहेंगे।

इसके साथ ही बाबतपुर एयरपोर्ट पर वायु सेना और थल सेना एलर्ट मोड पर रहेगी। वहीं, कार्यक्रम स्थल और जर्मनी राष्ट्रपति के आवागमन के रूट पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें