सारनाथ थाना क्षेत्र के घुराहूपुर में जर्मनी की एक महिला पर्यटक ने शनिवार की देर रात शराब पीकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पर्यटक पुलिस ने महिला को शांत कराया। इसके बाद उसे जर्मनी जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट ले जाकर छोड़ दिया। पर्यटक थाना प्रभारी मिथलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया जर्मनी की एक महिला पर्यटक हरिश्चंद्र घाट के समीप एक होटल में रुकी थी। वह बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए निकली, लेकिन वह घुराहूपुर में उतर कर हंगामा करने के साथ ही स्थानीय लोगों से उलझकर गालीगलौज करने लगी। महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और जब वह सामान्य हुई तो उसे बाबतपुर एयरपोर्ट ले जाकर छोड़ दिया गया। संवाद