फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यात्री सुविधाओं का महाप्रबंधक ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक और आरडीएसओ लखनऊ के महानिदेशक प्रभाष दनसाना ने शुक्रवार को एकदिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वाराणसी सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। स्टेशन के प्रतीक्षालय, एफओबी, यात्री आरक्षण केंद्र में आरक्षित व अनारक्षित टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म, वाटर बूथ, साइनेज, दिव्यांगजन के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम, लिफ्ट और एस्केलेटर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चंद्र जायसवाल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर तुषारकांत पांडेय, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें