फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजलों के शहंशाह जगजीत के लिए 27 साल बाद मंच पर लौटेंगी चित्रा

Tue, 11 Apr 2017 02:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पति के लिए भारत रत्न दिलाने को करेंगी प्रार्थना - फोटो : wordpress
विज्ञापन
मशहूर गजल गायिका चित्रा सिंह की आवाज 27  साल बाद एक बार फिर गूंजने वाली है। वह काशी में होने वाले विख्यात संकट मोचन संगीत समारोह के मंच से सुरों की दुनिया में वापसी करेंगी।
विज्ञापन


इस बार वह संकट मोचन के दरबार में अपने पति गजलों के शहंशाह रहे जगजीत सिंह के लिए भारत रत्न सम्मान दिलाने को प्रार्थना भी करेंगी। उनके सुरों की कशिश, गायिकी के खास अंदाज को सुनने के लिए संगीत प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। 1990 में एक हादसे में बेटे की मौत के बाद चित्रा ने गाना छोड़ दिया था।

छह दिवसीय संकट मोचन संगीत समारोह 15 अप्रैल से आरंभ होगा। इस संगीत समारोह की पहली शाम ही चित्रा सिंह के सुरों से सजेगी। गजल गायिकी की दुनिया में चित्रा सिंह वो नाम है, जिनकी आवाज ने हर पीढ़ी के दिल में जगह बनाई है।
विज्ञापन


माइक पर चित्रा-जगजीत का साथ आना संगीत की दुनिया के सबसे बेहतरीन लम्हों में से एक रहा है।

संकट मोचन मंदिर के महंत और संगीत समारोह के संयोजक प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र का कहना है अपने बेटे के निधन के बाद लंबे समय से उन्होंने खुद को सुरों की तान से खुद को अलग कर लिया था। उनकी वापसी एक बड़ी बात होगी।
विज्ञापन


चित्रा सिंह अपने पति जगजीत को भारत रत्न दिलाने के लिए प्रार्थना करेंगी। चित्रा लंबे समय से सिंह के लिए भारत सरकार से इस सम्मान की मांग कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें