प्रतियोगिता के आयोजन सचिव मानव अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक सेंसई किसलय मानव ने बताया कि मैच एक साथ चार एरिना पर होंगे। मैचों के संचालन के लिए कुल 130 ऑफिशियल (रेफरी/जज) की तैनाती की गई है। मध्य प्रदेश के सेंसई छत्रपाल मानदेव प्रतियोगिता के चीफ रेफरी और शशिशेखर शर्मा व शोभनाथ पटेल रेफरी कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं।
किसलय ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु 16 दिसंबर को सब जूनियर वर्ग के मुकाबले का शुभारंभ करेंगे जबकि अगले दिन पूर्व मंत्री विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।