फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीर गेट से नहीं आ सकी गाड़ियां, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू परिसर स्थित सीर गेट खोलने के निर्णय के बाद गुरुवार को गेट तो खुला, लेकिन गाडि़यां अंदर नहीं आ सकीं। इसको लेकर ग्रामीणों के साथ ही शिक्षकों से भी यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने दो पहिया, चार पहिया की कौन कहे पैदल भी किसी को अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में जून के पहले सप्ताह में हुए सड़क हादसे के बाद से ही सीर गेट बंद करा दिया गया था। क्याेंकि जिस गाड़ी ने छात्र-छात्राओं को कुचला था वो इसी गेट से अंदर आई थी। सुरक्षा के लिहाज से इस गेट को बंद कराने के विरोध में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जब उनकी बात नहीं मानी गई तो आठ अगस्त को आंदोलन का एलान किया था, लेकिन इसी दिन बीएचयू चीफ प्रॉक्टर, पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक में गुरुवार से गेट खुलने का निर्णय हुआ था। चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय ने चेन लगाकर गेट खोलने की बात कही थी लेकिन सुबह जब यहां ग्रामीण, शिक्षक अंदर आने लगे तो सुरक्षा कर्मियों ने वाहन आने की जानकारी न होने का हवाला देते हुए अंदर आने से मना कर दिया।
वर्जन
सीर गेट को चेन लगाकर खोलने का निर्णय हो चुका है। इधर से फिलहाल चार पहिया गाडि़यां नहीं आएंगी। किसी तरह की कोई भ्रम की स्थिति न हो, इसके लिए तैनात सुरक्षा कर्मियों को जानकारी दे दी जाएगी। - प्रो. ओपी राय, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें