हादसे के समय घर के आसपास मौजूद जोगिंदर, राहुल, शिवम और शुभम, जिनकी उम्र लगभग 16 वर्ष बताई जा रही है, घायल हो गए। धमाका सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही बलुआ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। परिवार के लोगों ने गैस एजेंसी से तकनीकी जांच कराने, मुआवजा दिलाने और बीमा सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव के कारण सिलिंडर फटने की बात सामने आई है। घटना में चार किशोरों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा संबंधित एजेंसी से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना के बाद गांव में देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही और लोग हादसे को लेकर चर्चा करते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।