फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर कोरोना से जंग में उतरेगा गरुड़ ड्रोन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर कोरोना से जंग में गरुड़ ड्रोन उतरेगा। इसके जरिए शहर और देहात क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन की तैयारी नगर निगम कर रहा है। इस हफ्ते इसकी शुरुआत की जाएगी। कोरोना से बचाव एवं संक्रमण से संबंधित सूचनाओं के प्रचार-प्रसार, गंगा घाटों पर निगरानी के लिए भी ड्रोन का प्रयोग किया जाएगा। पिछली बार मदनपुरा इलाके में ड्रोन से दवा के छिड़काव की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए घनी आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से सैनिटाइजेशन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों के क्रम में नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ड्रोन से सैनिटाइज करने के लिए चेन्नई के गरुड़ एयरोस्पेस के साथ करार किया है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि ड्रोन से सबसे पहले घनी आबादी इलाकों को और इसके बाद शहर के करीब डेढ़ सौ एकड़ के क्षेत्र, ऊंची इमारतों, अस्पताल एवं अन्य स्थलों को सैनिटाइज किया जाएगा। यह एक दिन में चार बार उड़ान भरेगा। यह एक बार में 20 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइ़ड का घोल लेकर आधे घंटे तक उड़ान भरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें