नगर आयुक्त ने रविवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि वाराणसी शहर में लगे कैमरों के माध्यम से कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखी जाएगी। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में सेल्फी प्वाइंट लगाए जाएंगे। इस दौरान फोटो और मैसेज शेयर करने वालों को चुनकर पुरस्कार राशि दी जाएगी।
नगर निगम के नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बताया कि आगामी 1 से 3 दिसंबर तक लगातार 75 घंटे का सफाई अभियान चलाया जाएगा । नगर निगम का लक्ष्य है कि 3 दिनों के भीतर शहर को गार्बेज फ्री किया जाए। इसके लिए सभी उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने रविवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि वाराणसी शहर में लगे कैमरों के माध्यम से कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखी जाएगी। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में सेल्फी प्वाइंट लगाए जाएंगे। इस दौरान फोटो और मैसेज शेयर करने वालों को चुनकर पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसकी कार्ययोजना जल्द प्रस्तुत की जाएगी। स्वच्छता के लिए स्कूली बच्चों की मदद ली जाएगी। आदर्श क्षेत्र विकसित किया जाएगा ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों के सामने शहर की अच्छी छवि जा सके। अभियान के दौरान जुर्माने की कार्रवाई शुरू करेंगे। इस दौरान पहले नोटिस देंगे उसके बाद ₹500 से लेकर एक लाख तक का जुर्माना लगाएंगे। साथ ही मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।गंदगी से जुड़ी कोई भी शिकायत नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1533 पर कर सकते हैं।