फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: पहाड़ों की हवा से बदला वाराणसी का मौसम, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Sun, 27 Nov 2022 11:40 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल के मौसम में बदलाव हुआ है। ठंड और कोहरे ने शहर में दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से पिछले एक सप्ताह से मैदानी भागों के मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से पिछले एक सप्ताह से मैदानी भागों के मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। सुबह  मौसम साफ रहने के साथ ही बर्फीली हवाएं चलने लगी हैं। यही कारण है कि सुबह, शाम ठंड ज्यादा लग रही है। दिन में दो दिन से धूप भी तेज हो रही है, लेकिन हवा में नमी ज्यादा होने से उसका असर भी कम रह रहा है। शनिवार को सुबह ओस गिरने के साथ ही ठंड भी ज्यादा रही। दोपहर में हालांकि धूप से राहत जरूर हुई लेकिन फिर रात में ठंड बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इसी वजह से ठंड बढ़ी है। न्यूनतम तापमान भी 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें