फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अधर में लटका गंजारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का नक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नक्शा फिलहाल अधर में लटका है। अलग-अलग विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने के बाद जिला पंचायत में नक्शा अभी तक नहीं दाखिल हुआ है। स्टेडियम का निर्माण 2025 में होना है। एलएंडटी इसे बना रही है।

प्रधानमंत्री ने 23 सितंबर को परियोजना का शिलान्यास किया था। एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी अब तक औपचारिकता पूरी की जा रही है। भविष्य में गंजारी वीडीए के दायरे में आ सकता है, इसलिए विशेषज्ञों की टीम वीडीए के मानकों पर नक्शा बना रही है। नक्शे के लिए पीडब्ल्यूडी, वीडीए, फायर और वन विभाग ने पहले ही एनओसी दे दी है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि नक्शा अभी तक जिला पंचायत में प्रस्तुत नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बन रहा कार्यालय और स्टाफ क्वार्टर
गंजारी स्टेडियम का निर्माण करने वाले श्रमिकों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। साइट कार्यालय भी बनाया जा रहा है। जहां से एलएंडटी के अधिकारी निर्माण कार्यों की निगरानी करेंगे। स्टेडियम की जमीन पर अब तक बाउंड्री भी नहीं कराई गई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें