फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बनारस और सिटी स्टेशन पर बिना लाइन लगाए मिलेगा जनरल टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस और सिटी स्टेशन पर यात्रियों कोे खुद से टिकट निकालने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को दोनों स्टेशनों पर यात्रियों को एटीवीएम और यूटीएस मोबाइल एप से टिकट बनाए जाने के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

सामान्य यात्री हाॅल के बुकिंग कार्यालय पास यात्रियों को जागरूक किया गया कि एप और एटीवीएम का उपयोग करने से समय व धनराशि दोनों की बचत होती है। यूटीएस मोबाइल एप के ई-वालेट माध्यम से टिकट बनाने पर तीन प्रतिशत का बोनस भी प्राप्त होगा। इसके अलावा ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन (एटीवीएम) के माध्यम से भी स्वतः टिकट बनाया जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/वाराणसी सिटी असित कुमार घोष, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (यूटीएस) विनय शरण आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें