फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस का एक्शन: छह पशु तस्करों पर लगा गैंगस्टर, गिरफ्तार करने वाली टीम को 25000 का पुरस्कार

Wed, 15 Oct 2025 02:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में पुलिस ने छह पशु तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर  की कार्रवाई की। वहीं तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन
इन आरोपियों के खिलाफ हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले की लंका पुलिस ने पशु तस्करी में शामिल छह शातिर पशु तस्करों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने सुनील यादव उर्फ राजू, शंकर यादव निवासी न्यू कॉलोनी छोटी पटिया बरेका ककरमत्ता भेलूपुर, रतनलाल राजभर निवासी ग्राम खनाव बच्छाव रोहनिया, भोला यादव उर्फ विजय शंकर यादव निवासी नेवादा सुंदरपुर चितईपुर, सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम बैरमपुर थाना अहरौरा मिर्जापुर, शुभम भारती निवासी टिकरी चितईपुर, तुलसी प्रसाद निवासी नारायनपुर डाफी लंका के खिलाफ कार्रवाई की। 

विज्ञापन


बता दें कि जून माह में तत्कालीन चौकी प्रभारी रमना नवीन चतुर्वेदी ने पशु तस्करों को पशुओं के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपी जमानत पर जेल से बाहर थे। सभी आरोपियों पर 25000 का इनाम पहले से था। बुधवार को गिफ्तार किए गए सभी आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया गया। 

एसीपी भेलुपुर गौरव कुमार ने बताया कि ये सभी आरोपी छोटी गाड़ियों में पशु तस्करी करते थे। सभी शहर से गोवंश बिहार तक तस्करी करते थे। गिफ्तार करने वाली टीम को डीसीपी काशी के तरफ से 25000 का अतिरिक्त इनाम टीम को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें