UP News: जिले के मंदिरों और घरों में चोरी की वारदातों से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले कुख्यात कन्हैया राम गिरोह के खिलाफ बलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट से गैंगचार्ट मंजूर होने के बाद नगरा थाने में गिरोह के सरगना समेत आठ आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।
थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरउवा गांव निवासी कन्हैया राम (50) गिरोह का सरगना है। उसके साथ उमेश कुमार राजभर (45), बबलू राम (31), बलवंत कुमार (32), जगदीश ठाकुर उर्फ गुड्डू (37), संजय राम उर्फ डॉक्टर (45), अवधेश वर्मा (48) तथा चंदन राम (34) को भी गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद किया गया है।