फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी की युवती के साथ इलाहाबाद रेलवे अस्पताल में गैंगरेप, चार रेल कर्मी निलंबित

Tue, 14 Aug 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/इलाहाबाद
विज्ञापन
पीड़िता गायब, पता लगाने के लिए वाराणसी भेजी गई एक टीम
विज्ञापन
इलाहाबाद के सिविल लाइंस स्थित रेलवे अस्पताल में युवती से गैंगरेप किया गया। घटना के बाद पीड़िता रहस्यमय हालत में गायब हो गई। रेलवे ने मामले में प्रारंभिक जांच के बाद अपने चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। अस्पताल के डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने चारों कर्मचारियों समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़िता का पता लगाने के लिए एक टीम वाराणसी भेजी गई है। 
विज्ञापन


रेलवे अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने रविवार को एसएसपी से मिलकर उन्हें मामले की जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उनका कहना है कि एक अगस्त की रात अस्पताल में एक युवती से गैंगरेप हुआ। रात 11 बजे के करीब एक कर्मचारी उसे लेकर आया था और इस घटना में उसके साथ तीन अन्य कर्मचारी व होमगार्ड भी शामिल थे।

डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने प्रारंभिक जांच की है जिसमें गैंगरेप की बात सामने आई है। जानकारी पर एसएसपी ने निर्देश दिया तो सिविल लाइंस पुलिस ने चारों कर्मचारियों व होमगार्ड को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में पता चला है कि युवती खुद को वाराणसी की रहने वाली बता रही थी। जिस पर उसकी तलाश में एक टीम वाराणसी भेज दी गई है।
विज्ञापन

आरोपी खुद को बता रहे निर्दोष

आरोपी खुद को निर्दोष बता रहे हैं। एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा कि डॉक्टर मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए रेप की शिकायत की है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

युवती से गैंगरेप मामले में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि आरोपियों ने अगर गैंगरेप किया है तो निश्चित ही यह गंभीर अपराध है। चूंकि उन्होंने यह अपराध रेलवे अस्पताल परिसर में किया है इसलिए रेलवे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल में काम करने वाले चार रेलकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
इसमें तीन ग्रुप डी एवं एक ग्रुप सी कर्मचारी है। मामले की उच्च स्तरीय जांच हो रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाक छानती रही पुलिस, नहीं मिली गैंगरेप पीड़िता

इलाहाबाद के सिविल लाइंस स्थित रेलवे अस्पताल में सामूहिक दुराचार की शिकार हुई पीड़िता की तलाश में सोमवार को सिगरा, कैंट, लंका और भेलूपुर थाना क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया लेेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

इस बीच इलाहाबाद से आई पुलिस टीमें कैंट रेलवे स्टेशन व बस अड्डा सहित शहर के अन्य ऑटो और बस स्टैंड पर पीड़िता का फोटो दिखाकर आमजन से उसके बारे में पूछताछ की लेकिन पता नहीं लग सका। इलाहाबाद से आई पुलिस टीमों के अनुसार उनके पास पीड़िता का नाम और पता नहीं है। उसकी सिर्फ एक फोटो ही है, इस वजह से उसकी खोजबीन में खासी परेशानी आ रही है।

उधर, इलाहाबाद के सिविल लाइंस स्थित रेलवे अस्पताल में युवती से गैंगरेप के मामले में सोमवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। मामले में उन पांचों आरोपियों को नामजद किया गया है, जिन्हें डॉक्टर की तरफ से आरोपी बताया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें