फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा का जलस्तर पहुंचा 61.05 मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा और वरुणा, दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को गंगा का जलस्तर 61.05 मीटर और वरुणा नदी का जलस्तर 68.15 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के चलते नदी किनारे के निचले इलाकों और घाटों पर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। गंगा का बढ़ता जलस्तर अब घाटों की निचली सीढ़ियों तक पहुंच गया है। कई घाटों पर स्नान और नौका संचालन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। यदि जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही, तो अगले कुछ दिनों में गंगा आरती स्थल के और नजदीक तक पानी पहुंचने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें