फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः गंगा का जलस्तर बढ़ना फिर शुरू, तटीय क्षेत्रों में हड़कंप

Sat, 05 Oct 2019 02:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अस्सी घाट में बढ़ा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ाव शुरू हो गया है। गंगा बेसिन में बरसात के कारण बढ़ाव से तटीय इलाके में फिर से हड़कंप मचा हुआ है। गंगा के जलस्तर में शुक्रवार की सुबह गंगा का जलस्तर 69.37 मीटर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव दर्ज किया गया है। शहजादपुर में जलस्तर बढ़ने के कारण बढ़ाव हो रहा है। हालांकि उसके आगे फाफामऊ, प्रयागराज, सीतामढ़ी में घटाव है। वहीं मिर्जापुर गंगा स्थिर हैं, लेकिन वाराणसी में बढ़ाव जारी है।

आयोग के अनुसार गंगा बेसिन में बरसात के कारण जलस्तर में बढ़ाव हो रहा है। उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश के कारण बैराजों में जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह गंगा का जलस्तर 69.07 मीटर था जो रात आठ बजे तक 68.13 मीटर तक पहुंच गया था। गुरुवार को गंगा के जलस्तर में आधा सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव था जो कि शुक्रवार को तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटा हो गया। मल्लाहों ने बताया कि गंगा के पलट प्रवाह के कारण वरुणा के तटीय इलाकों में भी अफरातफरी मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें