फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश का असर: काशी में गंगा का जलस्तर 0.3 मीटर बढ़ा, ललिता घाट से हटाया गया आरती स्थल

Fri, 17 Jul 2026 12:25 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में तेजी से गंगा का पानी बढ़ रहा है। ऐसे में
ललिता घाट से आरती स्थल हटा दिया गया है। हालांकि पिछले साल की तुलना में अब भी जलस्तर कम है। 16 जुलाई 2025 को जलस्तर 68.43 मीटर था। 
विज्ञापन
ललिता घाट से हटाया गया आरती स्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। काशी में बृहस्पतिवार को गंगा के जलस्तर में 0.3 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर 60.2 मीटर से बढ़कर 60.5 मीटर हो गया। पानी बढ़ने के कारण ललिता घाट पर होने वाली गंगा आरती का स्थान बदल दिया गया है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि, गंगा का जलस्तर अभी भी पिछले वर्ष की तुलना में कम है। पिछले वर्ष 16 जुलाई को यह 68.43 मीटर दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


वाराणसी में बीते एक सप्ताह के दौरान गंगा का जलस्तर 2.2 मीटर (करीब सात फीट) बढ़ा है, जिसे काफी अधिक माना जा रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण ललिता घाट से गंगा आरती स्थल को शिफ्ट कर दिया गया है। शुक्रवार तक जलस्तर में और बढ़ोतरी का अनुमान है। हालांकि, अभी जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन मानसून के सक्रिय रहने के कारण इसमें लगातार बदलाव की संभावना बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें; कफ सिरप कांड: 17 सदस्यों पर लगा गैंगस्टर, बिहार से बंगाल तक फैला था नेटवर्क; संपत्ति जब्ती की भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की ओर से जारी फ्लड फोरकास्ट के अनुसार, वाराणसी में अगले सात दिनों के दौरान गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने का अनुमान है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल इसके चेतावनी और खतरे के निशान तक पहुंचने की संभावना नहीं जताई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें