फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में नदियां उफान पर: तीन सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, वरुणा स्थिर; मंडलायुक्त ने निगरानी के दिए निर्देश

Sat, 01 Aug 2026 09:34 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: गंगा का जलस्तर तीन सेंटीमीटर बढ़कर 61.93 मीटर पर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले यह 61.90 मीटर था। वहीं वरुणा का जलस्तर अभी स्थिर है। उधर, राहत बचाव को लेकर वाराणसी मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 
विज्ञापन
ganga ghat varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा और वरुणा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर तीन सेंटीमीटर बढ़कर 61.93 मीटर पर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले यह 61.90 मीटर था। वहीं, वरुणा नदी का जलस्तर स्थिर रहा। शुक्रवार को भी वरुणा का जलस्तर 68.15 मीटर दर्ज किया गया। दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे हैं, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।  

विज्ञापन


बाढ़ चौकियों से राहत शिविर तक तैयारियां पूरी रखें : मंडलायुक्त
मंडलायुक्त एस. राजालिंगम ने शुक्रवार को वाराणसी मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने, बाढ़ चौकियों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए।

बैठक में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर समेत मंडल के सभी जिलों की तैयारियों की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जाएं और प्रभावित लोगों तक समय पर भोजन, पेयजल, दवा तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाई जाएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें