Varanasi News: वाराणसी में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में वरुणा डेंजर लेवल से 1.05 मीटर दूर हैं तो गंगा के जलस्तर में भी 24 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है।
बरसात का असर अब नदियों के जलस्तर पर भी नजर आने लगा है। बुधवार को भी वाराणसी में गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी रही। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार को वरुणा का जलस्तर डेंजर लेवल के बेहद करीब पहुंच गया है। वरुणा का जलस्तर बुधवार को 1.05 मीटर बढ़ने के बाद 69.21 मीटर पहुंच गया। वहीं गंगा का जलस्तर 24 मीटर बढ़ने के साथ 61.76 मीटर पहुंच गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार वरुणा नदी का जलस्तर 10 मिलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे ही गंगा के जलस्तर में भी 2 से 3 सेंटीमीटर की प्रति घंटे ब़ढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यह जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से लगभग नौ मीटर तक नीचे है। जलस्तर में वृद्धि के कारण घाटों के किनारे स्थित मंदिरों में पानी घुस गया है।
अहिल्याबाई घाट पर स्थित जुगल रुक्मणी मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। गंगा में बड़ी संख्या में जलकुंभी भी बहती दिखाई दे रही हैं। बढ़े हुए जलस्तर के कारण लोग गंगा में सफर करने के लिए बड़ी नावों का सहारा ले रहे हैं। जल पुलिस ने घाटों पर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
दशाश्वमेध जल पुलिस प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि सुबह से शाम तक जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। नाविकों और श्रद्धालुओं को लाइफ सेविंग जैकेट पहनकर सफर करने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।