फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Water Level: वाराणसी में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, शीतला घाट के आरती स्थल तक पहुंचा पानी

Wed, 05 Jul 2023 10:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी में बुधवार को गंगा का जलस्तर 60.20 मीटर रिकॉर्ड किया गया। अब गंगा शीतला घाट के आरती स्थल पहुंच गईं हैं। 
विज्ञापन
शीतला घाट के आरती स्थल पहुंचा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बनारस में बुधवार को गंगा का जलस्तर 60.20 मीटर रिकॉर्ड किया गया। अब गंगा शीतला घाट के आरती स्थल पहुंच गईं हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, 40 मिलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है।

विज्ञापन


बढ़ते जलस्तर ने नाविकों और घाट किनारे रहने वालों की चिंता बढ़ा दी है। सात दिनों के अंदर ही 1.68 मीटर जलस्तर बढ़ा है। इसका असर प्रयागराज, मिर्जापुर, गाजीपुर और बलिया में भी देखने को मिला है। नाविकों का कहना है कि यही स्थिति रही तो बाढ़ की नौबत आएगी। घाटों पर कांवरियों और श्रद्धालुओं को दिक्कत होगी। अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ेगी। जल पुलिस भी जागरूकता अभियान चला रही है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 59.57 मीटर था, जो अब बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें; सावन के दूसरे दिन भी बाबा विश्वनाथ का दरबार बम-बम, इतने भक्तों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सात दिन में गंगा का जलस्तर

  • 28 जून 58.52 मीटर
  • 29 जून 58.70 मीटर
  • 30 जून 59.06 मीटर
  • 01 जुलाई 59.21 मीटर
  • 02 जुलाई 59.45 मीटर
  • 03 जुलाई 59.54 मीटर
  • 04 जुलाई 59.57 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें