फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की गोद में सफर: काशी से कोलकाता तक 20 दिन की यात्रा पर निकलेगा गंगा विलास, बिहार के घाटों से गुजरेगा

Sat, 31 Oct 2026 06:54 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी से गंगा विलास क्रूज 19 रातों के सफर पर शनिवार को कोलकाता रवाना होगा। इस दौरान गंगा किनारे बसे ऐतिहासिक शहरों और विरासत स्थलों का दीदार कराएगा। 18 नवंबर को क्रूज गंतव्य तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
Ganga Vilas Cruise - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी की गंगा में विदेशी पर्यटकों को सैर कराने के बाद लग्जरी रिवर क्रूज गंगा विलास शनिवार को कोलकाता के लिए रवाना होगा। क्रूज संचालक अंतरा की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वाराणसी से कोलकाता तक का सफर 19 रात और 20 दिनों का होगा। क्रूज 18 नवंबर को कोलकाता पहुंचेगा। इस दौरान पर्यटक गंगा किनारे बसे ऐतिहासिक शहरों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे।

विज्ञापन


क्रूज संचालक राज सिंह ने बताया कि गंगा विलास 27 अक्तूबर को विदेशी पर्यटकों के साथ रामनगर स्थित मल्टीमॉडल टर्मिनल पहुंचा था। काशी प्रवास के दौरान पर्यटकों को गंगा आरती के दर्शन कराने के साथ धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण कराया गया। अब शनिवार को शाम करीब चार बजे रामनगर बंदरगाह से क्रूज कोलकाता के लिए रवाना होगा। इस यात्रा में छह भारतीय और स्विट्जरलैंड के 10 पर्यटक सवार होंगे। यहां से क्रूज गाजीपुर, बक्सर और पटना समेत बिहार के विभिन्न पड़ावों से होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

फरक्का लॉक गेट से होते हुए पहुंचेगा बंगाल
बिहार के बाद क्रूज फरक्का लॉक गेट पार कर हुगली नदी के जलमार्ग से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगा। इसके बाद जंगीपुर, मुर्शिदाबाद, मटियारी और कालना में भ्रमण प्रस्तावित है। मुर्शिदाबाद में हजारद्वारी पैलेस और कटर मस्जिद, जबकि कालना में 108 शिव मंदिरों वाला राजबाड़ी मंदिर परिसर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होंगे। मटियारी में पर्यटकों को पारंपरिक धातु शिल्प से जुड़े कारीगरों की कला देखने का अवसर मिलेगा। यात्रा के अंतिम पड़ाव में क्रूज कोलकाता पहुंचेगा। यहां पर्यटकों के लिए फूल बाजार, कुम्हारटोली और मदर टेरेसा के स्मारक स्थल के भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें