11:03 AM, 13-Jan-2023
PM modi
- फोटो : सोशल मीडिया
PM ने कहा- ये क्रूज यात्रा अनेक अनुभव लेकर आने वाला है
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए गंगा विलास का हरी झंडी दिखाई। पीएम ने अपने संबोधन में कहा- मैं सभी विदेश पर्यटकों का स्वागत करता हूं। सभी पर्यटक आज यहां से आधुनिक क्रूज से पहली बार सफर करने जा रहे हैं। पीएम ने कहा- भारत के पास सबकुछ है। भारत सबका दिल से स्वागत करता है। ये क्रूज यात्रा अनेक अनुभव लेकर आने वाला है।
क्रूज टूरिज्म का ये नया दौर हमारे युवाओं को रोजगार देगा। देश के लोग पहले ऐसे अनुभव के लिए विदेश जेते थे लेकिन अब देश में ये अनुभव ले सकते हैं। ऐसी ही व्यवस्था हम कई शहरें में लागू करने वाले हैं।