फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीडि़तों का हाल जानने पहुंचे नगर विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने मंगलवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित सरैयां और कोनिया क्षेत्र का दौरा किया। सरैयां प्राथमिक विद्यालय में स्थापित बाढ़ राहत कैंप रह रहे लोगों से खाना, पेयजल तथा दवाइयों के बारे में पूछताछ की। एसडीएम सदर ने बताया गया कि यहां 23 परिवारों के 112 लोग रह रहे हैं। इसके अलावा मदरसों में बनाए गए तीन और अन्य राहत शिविरों में कुल 375 लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविरों में आवश्यक सामग्री की कमी न होने पाए। उन्होंने कोनियां क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय में बने बाढ़ राहत शिविर का भी दौरा किया और वरुणा नदी के तट तक जाकर बढ़ते जल स्तर से डूबे घरों को देखा। निर्देश दिए कि घर बंद करके राहत शिविरों में गए लोगों के सामान की सुरक्षा के लिए पुलिस नावों से गश्त करे। साथ ही कंट्रोल रूम को प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि तटीय इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करना बड़ा मुद्दा है, जिस पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें