---सभी केंद्र---
---फोटो----
खतरे के निशान के पास पहुंची गंगा
- शाम पांच बजे तक जलस्तर 71.11 मीटर पहुंचा, 28 गांवों में भरा बाढ़ का पानी
- प्रति घंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा जलस्तर
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। गंगा का जलस्तर रविवार को खतरे के निशान के पास पहुंच गया। शाम पांच बजे तक जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटा बढ़ रहा था। माना जा रहा है कि बुधवार सुबह तक जलस्तर खतरे के निशान 71.26 मीटर को पार कर जाएगा। उधर, लगातार जलस्तर बढ़ने से काशी के 28 गांवों में पानी भर गया है। इससे पांच हजार से अधिक परिवार घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर रहने को मजबूर हो गए हैं।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से वरुणा और असि नदी भी उफान पर हैं। इनका पानी शहर के आसपास की बस्तियों में पानी भर गया है। वरुणा के तटवर्ती इलाके कोनिया, सैरयां, नक्खी घाट, ढेलवरियां के लोगों को सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंगा का पानी सामने घाट, मारुति नगर कॉलोनी में भर गया है। असि नदी से साकेत नगर के इलाके प्रभावित हुए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा का जलस्तर मंगलवार शाम पांच बजे तक 71.11 मीटर हो गया था। कानपुर बैराज और मध्य प्रदेश की चंबल, केन, बेतवा के अलावा यमुना से आने वाले पानी के चलते गंगा का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटा बढ़ रहा है।