फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे में एक सेमी बढ़ रही गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पिछले कई दिनों से घट रहा गंगा का जल स्तर बुधवार से बढ़ने लगा, हालांकि गति काफी धीमी है। मंगलवार शाम जलस्तर 60.35 मीटर पहुंच गया। इसे देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई लगतार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा था। इसे देखते हुए गंगा के किनारे सतर्कता बरती जाने लगी थी। जलस्तर करीब 62 मीटर तक पहुंच गया था, लेकिन बारिश बंद होने के बाद जलस्तर में कमी होने लगी थी। मंगलवार शाम सात बजे से गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया था जो बुधवार सुबह नौ बजे से बढ़ना शुरू हुआ। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा का जलस्तर प्रति चार घंटे में एक सेमी मीटर बढ़ रहा है। मंगलवार शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 60.35 मीटर पर पहुंच गया। आयोग के अनुसार प्रयागराज में भी गंगा की यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें