गंगा के जलस्तर में अब धीरे-धीरे गिरावट हो रही है। देर रात तक जलस्तर में गिरावट के बाद फिर से गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गंगा का जलस्तर 64.68 मीटर दर्ज किया गया। रविवार की सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 64.75 मीटर दर्ज किया गया। 10 बजे से गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गिरावट शुरू हुई और शाम को सात बजे तक जलस्तर 64.68 मीटर पहुंच गया था। इसके बाद जलस्तर स्थिर हो गया।