वाराणसी। राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में काशी की कला, साहित्य, चिकित्सा और उद्योग जगत के लोगों ने सहयोग किया। मंगलवार को डॉ. गंगा सहाय फाउंडेशन की ओर से देवशंकर पांडेय, साधना पांडेय, प्रमोद शंकर पांडेय और डॉ. अरुण शंकर पांडेय ने 51 लाख रुपये का चेक सौंपा। रुद्रा रियल स्टेट के एमडी अरुण अग्रवाल ने 22 लाख रुपये का चेक समर्पित किया। स्व. अशोक सिंघल की बहन सुधा शाह के खजुरी स्थित आवास पर आदित्य शाह, अतुल शाह, उमा शाह, मंजू शाह, सुनीता शाह ने एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह का चेक समर्पित किया। हरिश्चंद्र स्थित साईं ट्रस्ट ने नौ लाख रुपये का चेक समर्पित किया। इस दौरान प्रांत प्रचारक रमेश, वीरेंद्र, मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी राकेश, राजेश, सुरेंद्र व अमित मौजूद रहे।