पुलिस विभाग, एनडीआरएफ, अग्निशमन, जल पुलिस को सुरक्षा के दृष्टिगत सभी प्रबंध करने को कहा। एडीएम सिटी को गंगा समितियों, नाविक संगठनों के साथ लगातार बैठक करने के निर्देश दिए। ताकि गंगा में नावों का उचित संचालन सुनिश्चित हो सके और सकारात्मक माहौल बनाया जाए। बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, सीडीओ हिमांशु नागपाल, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एडीएम एफआर वंदिता श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश सिंह आदि शामिल रहे।