फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा सरोवर में होगा काली प्रतिमाओं का विसर्जन

Fri, 06 Nov 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली बाद काली प्रतिमाओं का विसर्जन विश्वसुंदरी पुल के नीचे सीर गोवर्धन में बने गंगा सरोवर में कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू करा दी है। उधर गोवर्धन पूजा के चलते खिड़किया घाट पर बनाए गए गंगा सरोवर को पाटने की तैयारी चल रही है। सरोवर में पड़े गंदे पानी को टैंकरों में भरकर किसी परती पड़ी जमीन पर बहाया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व में नवसंघ की काली प्रतिमा के चलते शहर में बवाल हो चुका है। बीते 22 सितंबर को गोदौलिया चौराहे पर गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर लाठीचार्ज हुआ था। इसके विरोध में पांच अक्तूबर को टाउनहाल से निकली अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान गोदौलिया पर जमकर बवाल हुआ था। इन घटनाओं को ध्यान में रखकर प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है ताकि किसी तरह की दिक्कत न होने पाए।

एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने बताया कि दुर्गा पूजा प्रतिमाओं की तरह काली प्रतिमाओं का भी विसर्जन गंगा सरोवर में कराया जाएगा। खिड़किया घाट पर इस बार विसर्जन नहीं हो पाएगा। यहां गोवर्धन पूजा होती है। उधर विश्व सुंदरी पुल के नीचे बने गंगा सरोवर को साथ सुथरा कराने के लिए नगर निगम को निर्देश दिया गया है। यहां की सड़कें बन चुकी हैं। प्रकाश की भी व्यवस्था बेहतर कर दी गई है।
विज्ञापन


इसे चेक किया जा रहा है। जो खराबी होगी उसे समय रहते दूर कर लिया जाएगा। बगैर अनुमति के किसी को भी प्रतिमा स्थापित करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मां काली की पूजा दीपावली के एक दिन पहले से शुरू होती है। पांच दिन बाद स्थापित होने वाली प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। जिले मेें बहुत कम काली प्रतिमाएं रखी जाती हैं। इसके लिए सभी थानों से रिपोर्ट मंगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें