फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे प्रतिबंधित क्षेत्र में उड़ता मिला ड्रोन कैमरा

Mon, 25 Jan 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा किनारे अस्सी-नगवां मार्ग पर रविवार की सुबह कलाबाजी दिखाता एक ड्रोन कैमरा आकर्षण का केंद्र बन गया। इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची लंका पुलिस, एलआईयू और अन्य खुफिया एजेंसियों ने ड्रोन कैमरा उड़ा रहे ताइवान के नागरिक चांग से घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन

जब यह पुष्ट हो गया कि चांग को गंगा किनारे ड्रोन कैमरा उड़ाने पर प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी और वह संदिग्ध नहीं है। तो उसके कैमरे से सारी तस्वीरें मिटाकर उसे सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया।

ताइवान निवासी चांग ने शनिवार को ही अस्सी घाट के समीप एक गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराया था। गंगा किनारे अस्सी-नगवां क्षेत्र में उसके ड्रोन कैमरा उड़ाने की जानकारी मिलते ही लंका पुलिस पहुंच गई। लंका थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही ड्रोन कैमरे को कब्जे में ले लिया गया था। उसे गंगा किनारे ड्रोन कैमरा उड़ाने पर प्रतिबंध की जानकारी भी नहीं थी। चांग और उसके गेस्ट हाउस मालिक को हिदायत दी गई है कि भविष्य में ऐसी हरकत पर सीधे जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें