गंगा घाटों की सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए मैनुअल के साथ-साथ मशीनों को अपनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके लिए यहां नए उपकरण खरीदे जाएंगे ताकि यहां की साफ-सफाई और बेहतर तरीके से हो सके। इसके लिए सभी घाटों पर स्टील के डस्टबिन लगाए जाएंगे। इसके लिए छोटी छोटी मशीनों से चौड़े घाटों की सफाई होगी। जिसे मशीन के जरिए ही नावों पर लादकर कूड़ा निस्तारण केंद्र पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा गंगा में डालने वाले फूल मालाओं को निकालने के लिए ट्रेस स्कीमर मशीन की संख्या बढ़ाई जाएंगी। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने सफाई व्यवस्था के लिए उपकरण खरीदने का प्रस्ताव बनाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को दी है।