वाराणसी। दशाश्वमेध घाट के गंगा पार स्वच्छता संग राष्ट्रभक्ति की भावना एकाकार हुई। रविवार को नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर व मीरा फाउंडेशन की ओर से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के सफल यात्रा की कामना की गई। नमामि गंगे के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में गंगा की स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ जनजागरण अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्यों ने श्रमदान कर रेत पर पड़ी भारी मात्रा में प्रदूषक सामग्रियों को समेटकर गंगा से दूर किया। सभी ने तिरंगा थामकर भारत माता की जयजयकार किया। इस दौरान जय विश्वकर्मा, सपना वर्मा, मीरा फाउंडेशन से दीपशिखा कन्नौजिया, अजय कन्नौजिया, राघव विशिष्ट मौजूद रहे। ब्यूरो