फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्वच्छता अभियान: नमो घाट से राजघाट तक छेड़ी मुहिम, सफाई के बाद मां गंगा की उतारी आरती

Sat, 08 Feb 2025 01:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नमामि गंगे और टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज के सदस्यों ने काशी में गंगा घाटों पर स्वच्छता की मुहिम छेड़ी। इस दौरान नमो घाट से राजघाट तक सफाई की गई। 
विज्ञापन
गंगा स्वच्छता अभियान में शामिल सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में गंगा का तट शनिवार को 'स्वच्छ गंगा-निर्मल गंगा, सबका साथ हो-गंगा साफ हो' के गगन भेदी उद्घोष से गूंज उठा। नमामि गंगे और टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज के सदस्यों ने नमो घाट से राजघाट तक स्वच्छता की मुहिम छेड़ी। 

विज्ञापन


गंगा किनारे फैली गंदगी को समेट कर नगर निगम के हवाले किया गया। नमो घाट से राजघाट तक तक स्वच्छता के लिए पदयात्रा निकाली और जनमानस से गंगा स्वच्छता के प्रति संवेदनशील होने की अपील की गई। स्वच्छता के स्लोगन लिखी तख्तियां देख कर आम जनमानस भी स्वच्छता के लिए प्रेरित हुआ।  

स्वच्छता अभियान के दौरान मां गंगा की आरती उतारी गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा देश को एकता के सूत्र में बांधती हैं। देश में विविध भाषाएं, धर्म, संस्कृति, संगीत होने के बावजूद कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमें बांधे रखती हैं, एकजुट रखती हैं। गंगा उनमें से एक हैं। गंगा की निर्मलता के लिए योगदान करना हम सभी का राष्ट्रीय और नैतिक दायित्व है। 
विज्ञापन


अभियान में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज की प्रबंधक मधु सिंह, महानगर सहसंयोजिका सारिका गुप्ता, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा,  टीम लीडर आशीष त्रिपाठी, सविता राय, अल्पना सिंह, शिखर द्विवेदी, कुन्दन मिश्र, अवनीश सिंह, अंकित सिंह, ऋषभ मुखर्जी, साक्षी गुप्ता एवं सैकड़ो की संख्या में सदस्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें