वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संचालित गंगा आरती का शुभारंभ 19 मार्च को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन ललिता घाट पर किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन की ओर से कहा गया कि यह दिन विक्रमी संवत्सर वर्ष 2083 के अनुसार वर्ष का प्रथम दिवस भी है, अतः इस अवसर का विशेष महत्व है।
गंगा आरती प्रतिदिन सायं 6 बजे प्रारंभ होगी। सात आचार्य मां गंगा की आरती करेंगे। ललिता घाट गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की अपेक्षा है। इससे अन्य घाटों पर होने वाले आयोजनों में भीड़ का दबाव भी कम होगा। ब्यूरो