अधिक से अधिक लोगों को भटकना न पड़े,इस वजह से ही अस्पताल परिसर में एलईडी स्क्रीन लगवाई गई है। उस पर सुविधाओं की जानकारी के बजाय गंगा आरती, घाट पर चहल-पहल, नौकायन का वीडियो चलाया जा रहा है।
अगर मरीजों से जुड़ी जानकारी चलें तो उनको भटकना नहीं पड़ेगा। ओपीडी पर्चा काउंटर के सामने एक स्क्रीन लगा है, जिस पर एमआरआई, एक्सरे आदि सुविधा की जानकारी मिलती भी थी तो वो भी लंबे समय से बंद पड़ी है।
क्या बोले अधिकारी
अस्पताल परिसर में लगी एलईडी स्क्रीन पर खेलकूद, गंगा आरती, घाट का वीडियो कैसे और क्यों चलाया जा रहा है। इसकी जांच करवाई जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित करवाया जाएगा कि इस पर जांच, ओपीडी से जुड़े वीडियो, फोटो ही चले, जिससे कि मरीजों को जानकारी मिल सके। -प्रो. एसएन संखवार, निदेशक आईएमएस बीएचयू