वाराणसी में मां गंगा की आरती 26 दिनों के बाद शुक्रवार को अपने पूर्व निर्धारित स्थान पर संपन्न हुई। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण आरती स्थल डूब गया था और मां गंगा की आरती स्थल को 11वीं बार बदलना पड़ा था।
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण 11 बार आरती स्थल बदलना पड़ा था। 22 अगस्त से आरती स्थल डूबा हुआ था। गंगा के जलस्तर में गिरावट के बाद अब आरती पुन: अपने निर्धारित स्थान पर शुरू हो चुकी है।