फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 45 दिनों के बाद छत की जगह दशाश्वमेध घाट पर हुई गंगा आरती, श्रद्धालुओं के खिले चेहरे

Thu, 07 Sep 2023 11:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती गुरुवार को 45 दिनों के दशाश्वमेध घाट पर हुई। जलस्तर में बढ़ाव के कारण अब तक यह आरती गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर हो रही थी। 
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर हुई गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती गुरुवार को 45 दिनों के दशाश्वमेध घाट पर हुई। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण 44 दिनों से गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर मां भगवती की आरती हो रही थी। आरती अपने पुराने स्थल पर लौटने के कारण श्रद्धालुओं और आयोजकों के चेहरे भी खिल उठे।

विज्ञापन


गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली मां गंगा की आरती दशाश्वमेध घाट पर फिर से होने लगी है। गुरुवार को आरती शुरू होने के साथ ही घंट- घड़ियाल से 45 दिनों बाद पूरा घाट गूंज उठा। घाटों की लौटी रौनक से देश विदेश से आए पर्यटक व श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा,कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी,सचिव हनुमान यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें